कटघोरा विधानसभा भाजपा से राजेश यादव का दावेदारी।
कोरबा (आई.बी.एन -24) प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है जैसे ही चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, सभी पार्टी के नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने लगे हैं पल पल में दावेदारों की धड़कने तेज हो रही है ,गत दिनो पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, कोरबा जिले में कुल 4 विधानसभा सीट हैं, जिसमें रामपुर, पाली तानाखार, आरक्षित वर्ग की सीट वहीं कोरबा,कटघोरा समान्य सीट 22 हैं, भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन को टिकट दिया, वहीं कटघोरा से राजेश यादव की दावेदारी मजबूत हैं, संघ विचारधारा वाले राजेश यादव की क्षेत्र में अच्छी पकड़ हैं साथ ही साथ वो यादव समाज कटघोरा का अध्यक्ष है और यादव समाज की लगभग 13 से 15 हजार वोट केवल यादव समाज की हैं, राजेश यादव ने छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनिति में सक्रियता से पकड़ बनाए हुए है, राष्ट्रपति अवार्ड, डॉ भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित श्री यादव ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश तक के दायित्व को निर्वहन कर चुके हैं। महासमुंद लोकसभा, कुरूद विधानसभा के चुनाव संचालन में विस्तारक के रूप में सेवा दे चुके हैं जिसमे सफलतापूर्वक जीत हासिल हुई है,यादव हमेशा क्षेत्र के जनहित मुद्दो को रखते शासन प्रशासन के पास रखते आ रहें रहें, सफाई कर्मचारियों , स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, एस ई सी एल में मजदूरों का मुद्दा , आवास मित्र, सड़क, बिजली, शिक्षा के लिए हमेशा आंदोलनरत रहे हैं।राजेश यादव ने कटघोरा जिला बनाओ अभियान समिती का समर्थन भी किया था जिसके कारण राजेश यादव के ऊपर द्वेष भाव रखते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थीं जिससे क्षेत्र कटघोरा की जनता आक्रोश में हैं और राजेश यादव का जनाधार और मजबूत हुई कटघोरा विधानसभा के लोगों की सहानुभूति राजेश यादव के ऊपर हैं, शिकायत दर्ज होने पर तत्कालिक प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सच्चिदानंद उपासने,नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जबरजस्त एक्शन लिया था राजेश यादव रातों रात प्रदेश के चर्चित हो गए थे। , जिसके कारण वर्तमान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर को करारा मात दे सकते हैं, इसी प्रकार प्रदेश के छोटे कर्मचारियों के हित में हमेशा उठाते हुए आ रहे है। संगठन में कटघोरा मंडल संयोजक अभाविप,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभाविप, जिला प्रमुख अभाविप,मंडल महामंत्री भाजयुमो कटघोरा,जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़,किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य, प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। आन लाइन भाजपा सदस्य बनाने में सबसे आगे रहे रहे।चैतमा मंडल में बूथ लेवल चुनाव कराने महत्व पूर्व योगदान दिया था।कटघोरा विधानसभा से राजेश यादव की चर्चा तेज हो गई है, कटघोरा विधानसभा भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, मनोज शर्मा, बजरंग पटेल, प्रेमचंद पटेल,आत्मनारायण पटेल ने भी दावेदारी की हैं।