छत्तीसगढ़राजनीति

रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र…

कोरबा/रजगामार(आई. बी.एन -24)सामाजिक संगठन जन चिंतक मंच ने रजगामार में चल रहे कोयला से भरे वाहनों के यातायात के समय पर चिंता जताते हुए एस ई सी एल को प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार ने संगठन के आदेशानुसार पत्र ज्ञापित किया।

ज्ञापन पत्र के अनुसार
रजगामार मुख्य मार्ग पर दिन-रात किसी भी समय अनियंत्रित रूप से चलने वाले भारी कोयला वाहनों के कारण आम नागरिकों एवं राहगीरों को हो रही परेशानियों को लेकर जन चिंतक मंच द्वारा उप क्षेत्रीय प्रबंधक, रजगामार कोलियरी, जिला कोरबा को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

जन चिंतक मंच ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि रजगामार मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों के संचालन का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लगातार भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा सड़क पर धूल एवं प्रदूषण की समस्या के कारण आसपास के रहवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंच ने मांग की है कि रजगामार मुख्य मार्ग पर कोयला वाहनों के संचालन की उचित व्यवस्था एवं समय निर्धारित किया जाए तथा रात्रि 9:00 बजे के पश्चात ही कोयला वाहनों का आवागमन शुरू किया जाए। साथ ही वाहनों द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई है।

जन चिंतक मंच ने कहा कि यह विषय पूरी तरह जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर उचित व्यवस्था होने से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।

मंच ने संबंधित विभाग से इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा की है। ज्ञापन सौंपते वक्त संगठन के प्रदेश महा प्रमुख अरुण कुमार सरकार एवं प्रदेश संयुक्त सचिव विनोद कुमार केवट तथा दिनेश कुमार कुर्रे, ओमप्रकाश सोनी, देव राजपूत, रमेश कुमार कर्स आदि जन चिंतक मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!