तिलकेजा के खैरभांठा में सेवा संकल्प सुशासन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
संवाददाता : सतपाल दास महंत क्राइम रिपोर्टर
ग्रामीणों ने स्वच्छता, जनसेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

तिलकेजा (आई.बी.एन -24)। ग्राम पंचायत तिलकेजा के मोहल्ला खैरभांठा में “सेवा संकल्प सुशासन का त्योहार” कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों तथा प्राथमिक शाला की शिक्षिका की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में संयोजक रेशम बाई, सह-संयोजक जमुना देवी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष किसान साव सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्राथमिक शाला की शिक्षिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषी माननेवार, रथ बाई यादव, नीरा गोंड, आंगनवाड़ी सहायिका दुर्गा देवी जायसवाल, रामवती एवं अन्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

वहीं मितानिन बहनों सावित्री कश्यप एवं जमुना जायसवाल की भी कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प और सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं जागरूक समाज का संदेश देने पर जोर दिया गया।
ग्रामीणों ने स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने कहा कि गांव के विकास में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिलकेजा के कार्यशील भाई-बहनों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।