क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

लाफा में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

विभिन्न विभागों, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से निकली वृहद नशामुक्ति रैली।

संवाददाता :  शैलेन्द्र डिक्सेना।

लाफा/पाली (आई.बी.एन -24) नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लाफा में सोमवार को वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन दोपहर 3 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं आमजनों के समन्वय से किया गया।

रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। रैली के माध्यम से लोगों को शराब, तंबाकू सहित अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग एवं नशामुक्ति केंद्र कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी, थाना पाली, आबकारी वृत्त दीपका तथा विधिक सहायता न्यायालय पाली से अधिकारीगण उपस्थित रहे। विभागीय प्रतिनिधियों ने नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूरी बनाने और परिवार तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रैली के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रमुखता से दिया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

सामूहिक सहभागिता से मजबूत हुआ नशामुक्ति का संदेश

ग्राम पंचायत लाफा में आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक विभागों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, भारत माता वाहिनी और ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य केवल रैली तक सीमित न रहकर नशामुक्ति के संदेश को घर-घर और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने का संदेश दिया।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!