क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नवरात्रि स्पेशल गरबा नाइट 2.0 की तैयारियां शुरू बांकी मोंगरा युवा समिति द्वारा चौपाटी के सामने गार्डन में होगा भव्य आयोजन।

बांकी मोंगरा(आई. बी. एन -24) पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बांकी मोंगरा युवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य गरबा नाइट 2.0 – नवरात्रि स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चौपाटी के सामने स्थित पुराने गार्डन में किया जाएगा।
गरबा आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा नगर के सभी लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करते हुए गरबा नाइट में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं उत्सव का आनंद लेने की अपील की गई है।
गरबा प्रैक्टिस 2 अक्टूबर 2026 से शाम 4 बजे से कार्यक्रम स्थल, चौपाटी के सामने गार्डन में ही प्रारंभ होगी।
समिति के अनुसार भव्य गरबा नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल होकर गरबा का आनंद ले सकेंगे।
स्थान: चौपाटी के सामने पुराना गार्डन, बांकी मोंगरा
गरबा प्रैक्टिस: 2 अक्टूबर 2026, शाम 4 बजे से
मुख्य कार्यक्रम: 11 अक्टूबर 2026 से

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!