क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन।

कोरबा/पाली (आई.बी.एन-24) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाली में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विकासखंड पाली के 54 संकुलों के कुल 216 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित बच्चों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, भाजपा मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, पार्षद सुनील साहू, भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विशाल मोटवानी, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, बीईओ कुमदेव गोभिल, बीआरसी रामगोपाल, प्राचार्य लहरे, सुनील जायसवाल सहित समस्त संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर को संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि – “ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव जगाना है,साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल ने कहा कि पाली विकासखंड के बच्चों में आपार प्रतिभा है, आज के ये 216 बच्चे कल जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सभी बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए,पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप ने कहा – “प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को लेकर यह आयोजन प्रेरणादायी है। भाषण कला और चित्रकला से बच्चों का मानसिक विकास होता है, ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए,युवा पार्षद सुनील साहू ने कहा – “मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं। हार-जीत बड़ी बात नहीं, भाग लेना बड़ी बात है। आप सभी भविष्य के निर्माता हैं, खूब मन लगाकर पढ़ाई करें,
कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!