
दीपका-गेवरा (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने दीपका के हिर्दय स्थल दीपका चौक पर मिट्टी छोड़ देने पर नाराजगी जाहिर किया है।
ज्ञात हो कि दीपका के हिर्दय स्थल दीपका चौक पर दुर्गा पूजा की अर्चना किया जा है मुख्य मार्ग होने के कारण लगातार बसों का आवागमन होता है।दुपहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन होता है। यहां से बस मार्ग के लिए जशपुर, बिलासपुर, जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, कटघोरा का संगम होता है।सोचने वाली बात यह है कि क्या नगर पालिका किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या जानबूझकर नजर अंदाज कर रहा है।दुर्गा पूजा के कारण लगातार लोगों का आवागमन बढ़ गया है।दुर्गोत्सव देखने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आ रहे हैं।इस वर्ष दीपका चौक के दुर्गोत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन रात्रि कालीन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा जिस दिन से शुरू हुआ है उसी दिन से यह मिट्टी पड़ा हुआ है।नगर पालिका के पास इतने सारे कर्मचारी व वाहन है परन्तु मिट्टी को हटाने का कोई जहमत नहीं उठाया।नगर पालिका का क्या उद्देश्य है यह वही जाने फिरहाल भाजपा नेता यादव ने कहा दो दिन के अंदर मिट्टी को नगर पालिका नही हटवाता हैं तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।