
खनिज विभाग के अवैध कार्यों में मशगूल आर.एम.एन. कंपनी के कर्मचारीयों को, चार माह से वेतन के लिए तरसा रही है कंपनी।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला अंतर्गत हो रही रेल कॉरिडोर का निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को चार माह से वेतन के लिए भटक रहे ,कंपनी यदि वेतन समय पर नहीं देगी तो कर्मचारी करेंगे हड़ताल, चार माह से किसी भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है , आगे त्योहार का समय है , नवरात्रि ,दशहरा, दिवाली , इस समय यदि टाइम से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं होगा तो कर्मचारी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, RMN कंपनी के इस रवैया के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, यदि समय का वेतन का भुगतान नहीं होगा तो कर्मचारी करेंगे हड़ताल,यह कंपनी ,जब से आई है कई प्रकार का अवैध कार्यों को भी कर रहा है , अवैध तरीके से राजस्व विभाग को छती पहुंचा रहा है, अवैध रेत का भंडारण बिना रायल्टी दिए नदियों का दोहन कर रही है, इस मामले को क्षेत्रिय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के संज्ञान में लाने पर ,विधायक जी ने कलेक्टर को पत्र लिखा है, जिले में निर्माणाधीन रेल कारीडोर गेवरा रोड से पेंड्रारोड में अवैध रूप से खनिज उपयोग व रॉयल्टी चोरी कर शासन को करोड़ों रूपये की क्षति पहुंचाने के संबंध में पाली-तानाखार विधायक ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने बताया कि- मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड पोंडी उपरोड़ा में गेवरा रोड से पेंड्रारोड निर्माणाधीन रेलवे लाईन में अवैध रूप से गिट्टी/रेती/मिट्टी मुरूम बिना रॉयल्टी कर दिए खनिज का दोहन किया जा रहा है जिससे शासन को करोड़ों रूपये की राजस्व क्षति हो रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मेरे (विधायक) संज्ञान में लाया गया है कि निर्माणाधीन रेल कारीडोर में नियोजित RMN कंपनी के द्वारा स्थानीय नदी/नालों से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर किसानों की भूमि एवं शासकीय भूमि पर डंपिग किया जा रहा है जिससे स्थानीय कृषकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन रेल कारीडोर गेवरा रोड से पेंड्रारोड में नियोजित सभी निर्माण कंपनी को प्रदत्त अनुमति पत्र, नियोजित गाड़ियों की सूची और निर्माणाधीन क्षेत्रों का मौका जांच एवं की गई रॉयल्टी चोरी की राशि को वसूली कर शासन के खाते में जमा करवाने का कष्ट करें। आर.एम.एन. कंपनी के लोकल कर्मचारियों को ही वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसमे मुख्य रूप से अमित, सत्तीलाल,सरवान दास, लव दीवान, कमलेश,राजकुमार, दिलहरु, दाऊद अली,राहुल,अमित कुमार,वीरनारायण सिंह,निरंजन साहू,चंदन सिंह,दुर्गेश,निखिल,जान,सोहन सिंह, रोहित, सहित अन्य लोग मौजूद थे।