
बांकीमोंगरा (आई.बी.एन -24) नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में राज्य शासन की और से नवनियुक्त एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण सोमवार को सम्पन्न हुआ , कटघोरा एस डी एम ने पूरे विधि-विधान के साथ नवनियुक्त एल्डरमैन रखी अग्रवाल, निराकार नाहक, जितेंद्र सिंह, देव प्रसाद यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद चारों एल्डरमैन को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।नगर पालिका परिषद को चार एल्डरमैन मिलने पर क्षेत्र की विकास को गति मिलेगी और बाकी मोगरा में विकास को नई गति देने की जिम्मेदारी अब इन चार एल्डरमैन के कंधों पर होगी ।
शपथ ग्रहण के साथ साथ राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक समारोह के साक्षी बने। समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, भाजपा नेता मंगलू जनार्दन, चेतन कर्ष, लक्ष्मी देवांगन, रन साय केवट, राकेश पटेल, श्रवण यादव, लखन राठौर, सालिक राम दुबे, मनोज कुंडु, राजेश पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि साहू, गौरी केवट, हेमा शर्मा, शारदा यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, नगर पालिका के पार्षद, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।