क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

टेनिस बाल क्रिकेट पाली लीग में हीरो आनन्द चैम्पियन, टर्निंग पॉइंट को 5 विकेट से हराया।

पाली (आई.बी.एन -24)नगर पंचायत पाली मे स्वर्गीय गुरचरण सिंह राजपाल की स्मृति में पहली बार टेनिस बॉल लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम संस्करण का सफल आयोजन हुआ. जिसमें आनंद हीरो की टीम ने टर्निंग पॉइंट को 5 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज किया।
पाली के मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 10 फ्रेंचाइजी टीमों आतंक पाली, आनंद ऑटो पाली, राधे टेंट हाउस, आदित्य मोबाइल, होटल टर्निंग पॉइंट, विशाल मित्रगण इलेवन,पटेल वॉरियर्स, वी ए माफिया ब्रदर्स, सोहन इलेवन राहाडीह, बी एन स्पोर्ट्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ.आईपीएल की तर्ज पर पहली बार पाली में इस आयोजन को अच्छा प्रतिसाद मिला. फाइनल मुकाबले में टर्निंग पॉइंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 101 रन का लक्ष्य दिया,जिसे आनंद हीरो की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. फाइनल मैच में संतोष भावनानी और अवि सैनी ने अंपायर की भूमिका निभाई.इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 55555/- रुपए एवं विजेता कप जबकि उपविजेता को 25555 /-रू एवं रनर उप का पुरस्कार दिया गया.मैन ऑफ द सीरीज 5100/- एवं कप और मैन ऑफ द मैच 2100/- रुपए एवं कप धीरज को मिला, वहीँ टूर्नामेंट के बेस्ट कीपर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार रोहित पटेल, बेस्ट बॉलर विकास पटेल, बेस्ट कैचर अरबाज, बेस्ट फील्डर दुर्गेश वैष्णव, बेस्ट कप्तान हरि साहू सहित अन्य व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया. पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण पैकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,रणजीत सिंह छाबड़ा, अजय सैनी,नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज राजपाल, दीपक शर्मा, विशाल मोटवानी,डॉ देवेन्द्र कुर्रे,कमल वैष्णव ,गणेश दास महंत,सुरेंद्र कंवर, उपवन,प्रियेश डिक्सेना ,हरेंद्र राजपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण ,खेल प्रेमी और समिति के पदाधिकारी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!