
पाली (आई.बी.एन -24)समीपस्थ ग्राम पंचायत धूकुपथरा के ग्राम पंडरापथरा में डिक्सेना निवास मे 23 जनवरी शुक्रवार से 31 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया गया है.
पाली ब्लॉक के ग्राम पड़रापथरा में 23 जनवरी कलश यात्रा तथा पूजन पश्चात सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन आरम्भ है. इस आयोजन के कथा व्यास पंडित राम कुमार दुबे सीस वाले होंगे,जिनके मुखारविंद से भागवत की संपूर्ण कथा प्रसंग का रसपान कराया जाएगा. इस संगीतमय आयोजन के पाठ परायण कर्ता पंडित पंकज शुक्ला और आचार्य पंडित आयुष दुबे होंगे. 23 जनवरी को कलश यात्रा, विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भागवत की कथा की शुरुआत होगी. कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से देर शाम तक आयोजित होगा. आयोजक परिवार द्वारा भागवत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने के लिए आमंत्रित किया गया है.