क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ 23 को पाली में।


पाली (आई.बी.एन -24) नगर पंचायत पाली में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर में पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ बसंत सरस्वती पूजा एवं विभिन्न संस्कार का आयोजन किया गया है।
आयोजक गायत्री परिवार ने बताया कि इस आयोजन के पीछे उद्देश्य संसार के लौकिक सुख समृद्धि बढ़ाने की विज्ञान परंपरा निहित है. जहां देव शक्तियों के आह्वान पूजन का मंगलमय समावेश है. ऋग्वेद में याग्निकों पुरोहित कहा गया है. उसके शिक्षाओं पर चलकर लोक परलोक दोनों सुधारे जा सकते हैं. सद्बुद्धि की देवी गायत्री महामंत्र की शक्ति एवं सामर्थ्य अद्भुत है अद्वितीय भी. लोकमंगल, जन जागरण, वातावरण के परिशोधन के लिए यज्ञ आयोजन किया जा रहा है.इस एक दिवसीय कार्यक्रम में समस्त धर्म प्रेमियों हिंदू धर्मलंबियों को गायत्री ज्ञान मंदिर में सुबह 10:00 बजे पहुँचने की अपील किया गया है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!