Sun, 29 Nov 2026 | 09:24:13 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर।

ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

Shailendra

4 days ago 155 views
ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

पाली (कोरबा। (आई बी एन -24)ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में 23 नवंबर को मितानिन दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत की ओर से मितानिनों के योगदान को सराहा गया और उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच अमोला राजकुमार बिंझवार, पंचायत सचिव अखिलेश डिक्सेना एवं सभी पंचगणों की उपस्थिति में मितानिनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मितानिनों के स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनें घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने, टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में उनका योगदान सराहनीय है।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मितानिनों के सेवा भाव और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement