छत्तीसगढ़राजनीति

रलिया के गायत्री देवी को हाथी ने पटका खोडरी में 5 गाय और बछड़ा को बनाया शिकार, महिला इलाज के अस्पताल दाखिल जनता आक्रोश।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया में मॉर्निंग वॉक गई महिला गायत्री देवी राठौर 55 वर्ष को बाजार के पास सूंड उठाकर पटक दिया जिसे गंभीर हालत में कोरबा इलाज के लिए ले जाया गया है।
अमृत बेला में हरदी बाजार सराई सिंगार होते हुए खदान के सरहदी से रलिया पहुंचा जंहा से एक महिला पर हमला करते हुए भिलाई बाजार होते हुए खोडरी की आगे बढ़ने के बाद ग्राम खोडरी में 5 गाय और एक बछड़ा को शिकार बनाया है।खोडरी के लोग घर में दुबके नजर आ रहे हैं।


वन विभाग हमेशा दुर्घटनाओं के बाद ही पहुंचता है।चैतमा, पाली में वन्य प्राणियों के शिकार होने के बाद वन अमला पहुंचा था।इस बार भी एक महिला को हमला करने के बाद वन अमला जागा है।फिर हाल इस हाथी से ग्रामीणों को निजात कब मिलता है यह आने वाला समय ही बताएगा।फिर हाल हाथी के आगमन से जन जीवन अस्त व्यस्त हैं लोग डरे सहमे हुए हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!