क्राइमछत्तीसगढ़स्वास्थय

भाजपा नेता राजेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए उचित मुआवजा का किया मांग…रलिया के गायत्री देवी,खैर भवना के तीज कुंवर व सुरजा बाई तीन महिलाओं को हाथी ने पटककर मारा खोडरी में 5 गाय और बछड़ा को मौत का घाट उतारा।

भाजपा नेता राजेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए उचित मुआवजा का किया मांग…रलिया

जनता आक्रोशित,वन विभाग बना मूकदर्शक ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा।

कटघोरा (आई.बी.एन -24)कटघोरा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया में मॉर्निंग वॉक गई महिला गायत्री देवी राठौर 55 वर्ष को बाजार के पास सूंड उठाकर पटक दिया जिसे गंभीर हालत में कोरबा इलाज के लिए ले जाया गया है जिसने दम तोड़ दिया।
अमृत बेला में हरदी बाजार सराई सिंगार होते हुए खदान के सरहदी से रलिया पहुंचा जंहा से एक महिला पर हमला करते हुए भिलाई बाजार होते हुए खोडरी की आगे बढ़ने के बाद ग्राम खोडरी में 5 गाय और एक बछड़ा को शिकार बनाया है।खोडरी के लोग घर में दुबके नजर आ रहे हैं।वहीं ग्राम पंचायत खैर भवना के दो महिलाएं तीजकुंवर 63 व सुरजा बाई 43 को मौत का घाट उतार दिया।ये महिलाएं मिट्टी का घर होने के कारण बाहर भागने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान पटक पटक मार दिया।
वन विभाग हमेशा दुर्घटनाओं के बाद ही पहुंचता है।चैतमा, पाली में वन्य प्राणियों के शिकार होने के बाद वन अमला पहुंचा था।इस बार भी एक महिला को हमला करने के बाद वन अमला जागा है।फिर हाल इस हाथी से ग्रामीणों को निजात कब मिलता है यह आने वाला समय ही बताएगा।फिर हाल हाथी के आगमन से जन जीवन अस्त व्यस्त हैं लोग डरे सहमे हुए हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने वन विभाग से परिवार को सहायता देने की अपील किया है तथा खोडरी में पशुओं की मौत पर मुआवजा की मांग किया है भाजपा नेता ने साफ कहा है कि ग्राम सलोरा में वन भैसा के घायल मूक बधिर बच्ची को मात्र 500 सौ रुपये देकर अधिकारी ने इतिश्री कर लिया था ऐसा पुनरावृत्ति न हो ।ज्ञात जो कि रलिया के पूर्व उप सरपंच मंगल चन्द की धर्मपत्नी थी वह आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के रूप मे काम करती थी।
इनके देवर रामचन्द अभी रलिया पंचायत में जनप्रतिनिधि है।
जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है वन विभाग मदारी की तरह पीछे पीछे जा रहा है

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!