क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

दीपका : बिंझवारपारा स्कूल में पार्षदों ने किया वृहद वृक्षारोपण, बच्चों को दिया “एक पेड़ – एक जीवन” का संदेश।

दीपका (आई.बी.एन -24) पर्यावरण संरक्षण और हरित दीपका के संकल्प के साथ आज  प्राथमिक शाला बिंझवारपारा, संकुल दीपका में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री कमलेश जायसवाल जी एवं  वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद श्री अविनाश यादव जी मुख्य रूप से शामिल हुए।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में  फलदार, छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

बच्चों संग लगाए गए पौधे।
वृक्षारोपण के दौरान स्कूल के प्रधान पाठक _श्री सूर्य भूषण प्रताप सिंह_ के नेतृत्व में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक _श्री पोखराज सिंह कंवर, श्रीमती सविता कुर्रे, श्रीमती सहारा बाई, श्रीमती तिलकेश बाई_ एवं स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाए।

पार्षदों ने बच्चों के साथ मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद और तुलसी जैसे पौधे रोपे। शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी।

पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ” – कमलेश जायसवाल। इस अवसर पर वार्ड 1 पार्षद  श्री कमलेश जायसवाल ने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका दीपका द्वारा भी शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

अविनाश यादव ने दी पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

वार्ड 12 के पार्षद श्री अविनाश यादव ने कहा कि औषधीय पौधे लगाने से न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि लोगों को घरेलू उपचार भी मिल सकेगा। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों को अपने दोस्त की तरह पालें और बड़े करें।

प्रधान पाठक ने जताया आभार।
स्कूल के प्रधान पाठक श्री सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने दोनों पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर को आने वाले समय में “हरित शाला” के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने  पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!