क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ग्राम पंचायत तुमान से , अनुभवी ,व्यवहार कुशल ,और दिग्गज महिला प्रत्याशी विमी सिंह कर रहीं दावेदारी जनता से मिल भरपूर समर्थन

कोरबा/पाली (आई.बी.एन 24)
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाओं
की तैयारिया सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी जोरो शोरो से चल रही है नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायती चुनावों होने शुरू हो चुके हैं कोरबा जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच उम्मीदवारों में जीत हार को लेकर गहमा गहमी भी शुरू हो गई है इसके अलावा जीत हार को लेकर सस्पेंस भी बना हुआ है लेकिन कुछ प्रत्याशियों के क्षेत्र में उनके अच्छे आचरण , कार्य कुशलता और व्यवहार के कारण लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग भी मिल रहा है । जिसमे प्रत्याशियों के जितने के आसार भी काफी हद तक बढ़ गया है जैसे ग्राम पंचायत तुमान की महिला प्रत्याशी विमी सिंह का परिवार शुरू से पंचायती राज की बागडोर संभालते हुए आए है उनके पति स्व. टीकम देव सिंह पिछले 10 साल सरपंच रह चूके है साथ ही उनके ससुर जी 15 साल सरपंच रह चूके है , इसलिए ग्राम पंचायत के गतिविधियों के बारे में उन्हे अच्छा अनुभव है ।
पिछले ग्राम पंचायती चुनाव में भी विमी सिंह दावेदारी कर चुकीं है जिन्हे कुछ ही वोटों से हारना पड़ा था । इसलिए जनता के कहने पर और उनका विचार जानकर उन्हें फिर दावेदारी करने चुनाव मैदान में उतरना पड़ा। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका परिवार लंबे समय से ग्राम पंचायत को अपना योगदान देते आ रहा है उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में गांव के जनताओ से पूरा पूरा समर्थन भी मिल रहा है जिससे ग्राम पंचायत तुमान से उनकी चुनाव जितने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है ।


उनका कहना है की जनता का विश्वास ही उनकी राजनीतिक पूंजी है और मैं जनता से मिल रहे सहानुभूति के कारण ही चुनाव मैदान में उतरी हूं ।
एक जन प्रतिनिधि के नाते सामाजिक स्तर में लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा समस्या का निराकरण करने में लगी रहतीं हैं और उनकी नेतृत्व करने की क्षमता एवं लोगों की समस्या की गहरी समझ ही उन्हे मजबूत और दिग्गज प्रत्याशी बनाती है । जो जमीनी स्तर पर भी लोगों से अच्छी मेल मिलाप रखतीं हैं और जनता के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के निराकरण करने में गंभीरता पूर्वक अपना योगदान प्रस्तुत करते रहते हैं। साथ ही तुमान की जनता ग्राम के विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके पास आते जाते रहते है विमी सिंह का कहना है यदि उनको जनता मौका दे तो गांव के विकास को नई दिशा देने के साथ साथ उन्होंने एक अहम मुद्दे पर बात कही, “मुद्दे तो बहुत सारे है लेकीन प्रमुखता से अगर बात करे तो ग्राम पंचायत के विकास ,बुनियादी एवं मूलभुत सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिवर्ष विभिन्न मद से राशि ग्राम पंचायत को देती है जिससे बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य संबंधी अनेक कार्य जुड़े रहते जिसे हर सरपंच का कर्तव्य है की उसे पूरा कराए , विमी सिंह का कहना है की जो भी सरपंच बने चाहे मैं बनूं या कोई और शासन के भेजे फंड में ग्राम का विकास और अन्य व्यवस्थाओं पर काम तो होना ही है लेकिन उसके अलावा भी एसे अनेक समस्या है जो ग्राम के विकास में बाधा बनते है जैसे ग्राम के विकास के साथ साथ लोगों का भी विकास होना जरूरी है जैसे देखा जाए तो अभी के युवा वर्ग गलत गतिविधियों के कारण अपने राह से भटक रहें हैं उनके लिए कोई सुनिश्चित रोजगार न होने के कारण और सही मार्गदर्शन ना मिलने के कारण वे अपने दिशा से भटक चूके है मुझे उन युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण के लिए काम करना है ताकि उन्हें सही रास्ता और रोजगार दिलाया जा सके क्योंकि लोगों में शिक्षा, सभ्यता और आचरण का विकास होगा तो गांव क्या देश का विकास होगा।”
इन प्रमुख मुद्दे को लेकर सरपंच पद की दावेदार महिला प्रत्याशी विमी सिंह को जनता चुनावी मैदान में उतारने के लिए सहमत हुई हैं और उन्हें अपने ग्राम के जनता से पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!