77वें स्वतन्त्रता दिवस पर चंद्रकांत डिक्सेना आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा झंडा।
कोरबा (आई.बी.एन -24) आम आदमी पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जगह- जगह ध्वजारोहण किया गया। इसमें सबसे पहले बाकीमोंगरा के ग्राम पंचायत अरदा में ध्वजारोहण किया गया l इसके पश्चात बाकी मोगरा प्रेस क्लब पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां भारत माता पर माल्यार्पण कर पूजा किया गया l उसके पश्चात अपने पार्टी कार्यालय कोरबा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए, अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को और आम जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा आज हमारा भारत देश अंग्रेजों से तो आजाद हो गया है लेकिन फिर भी हमारा भारत देश पूरी तरीके से आजाद ना हो करके कुछ भ्रष्ट नेताओं के गुलाम है आगे उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हम सबको एक होने की आवश्यकता है। और सभी आम जनता को साथ आने की अपील की। इस पूरे कार्यकर्म में पूर्व युथ विंग जिलाध्यक्ष प्रकाश महंत एवम बांकी मोंगरा ब्लाक अध्यक्ष अनुराग महानंद जी थे ,
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि कस्बों और गांवों में, यानी देश में हर जगह – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व मना रहे हैं। हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं।