आम आदमी पार्टी द्वारा रोड की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करताल ब्लॉक के नोनबिर्रा बस स्टैंड में की गई।

आम आदमी पार्टी ने नोनबिर्रा से रामपुर रोड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के करताल ब्लॉक अंतर्गत नोनबिर्रा से रामपुर रोड आजादी के 78 वर्ष बाद भी चौड़ीकरण नहीं हुआ है। यह रोड कोरबा जिला मुख्यालय से नोनबिर्रा-रामपुर होते हुए खरसिया-रायगढ़ जाने का सबसे शॉर्टकट है। रामपुर विधानसभा मुख्यालय भी रामपुर व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत आगे बढ़ रहा है। रामपुर के चारों तरफ के लोगों का रामपुर आना जाना लगा रहता है परंतु आज तक रामपुर से जिला मुख्यालय कोरबा जाने वाला रामपुर-नोनबिर्रा रोड चौड़ीकरण नहीं हुआ है। रोड सिंगल रोड है। इसकी चौड़ीकरण नहीं होने से दिन प्रतिदिन इस रोड पर दुर्घटना हो रही है। हमेशा जनहानि हो रही है।
इसलिए नोनबिर्रा से गमपुर, नोनबिर्रा-काफारसूद सीमा तक एवं बेहरचंदा-बोकरदा तक चौड़ीकरण, सड़क, अच्छा और उच्च स्तरीय रोड बनाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनांक 27.01.2026 को समय सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक करताल ब्लॉक के अंतर्गत नोनबिर्रा बस स्टैंड में आम आदमी पार्टी एवं क्षेत्र की जनता के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन उपरांत धरना स्थल जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।