“ट्रक चालक से लूट का प्रयास, तीन आरोपी फरार, एक गिरफ्तार”।

संवाददाता अनुज पाठक।
बाँकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) – बाँकी मोंगरा थाना अंतर्गत 4 न. खदान मुख्य मार्ग के पास खड़ी ट्रक CG04PB5745 में रात 2 बजे के लगभग तीन युवक चाकू दिखाते हुए घुस गए और चालक को धमकाते हुए की जो पैसे रखे हो और मोबाइल दो नहीं तो मार देंगे युवक नशे में थे चालक द्वारा धका मारकर गाड़ी से बाहर गिराया गया । इस पर आरोपीयों ने पथराव किया जिससे गाड़ी के सीसे टूट गए चालक को चोटे भी आई तब अपने साथी सुनील को आवाज दी जो वही निवास करता है । देते हुए चिलाने लगा तब वह दौड़ते हुए आया और आवाज सुनकर गांव के लोग भी पहुँचे जिस पर एक आरोपी को पकड़ा एवं तीन आरोपी डिलक्स CG12AL9250 भाग निकले पकड़े हुए आरोपी में हरीश साहू ऊर्फ हरि पिता शिव शंकर साहू उम्र 20 वर्ष रानी रोड कोरबा निवासी है एवं तीन अज्ञात साथी भी कोरबा के बताए जा रहे है । धारा 308(2), 324(2), 115(2), 35 लगाया गया है । आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल दाखिल किया गया है ।