Uncategorized

केंद्रीय रेशम बोर्ड, पाली के वैज्ञानिक डा विनोद सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का सम्मान।


पाली (आई.बी.एन -24)केंद्रीय रेशम बोर्ड – बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केंद्र पाली के वैज्ञानिक (डी) डा विनोद सिंह को बैंगलोर में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदस्य सचिव केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का पुरस्कार दिया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रेशम बोर्ड पाली केंद्र ने पिछले दो वर्षों 2024- 25 और 2025- 26 में तसर बीज उत्पादन में 152 और 132 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया है, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को बहुत लाभ हुआ है, केंद्र प्रभारी डॉ विनोद सिंह ने केंद्र के द्वारा प्राप्त किए गए लक्ष्य के लिए श्रेय केंद्र के सभी कर्मचारियों और और केंद्र के सभी कामगारों को दिया है, केंद्र प्रभारी ने निदेशक बुनियादी तसर रेशमकीत बीज संगठन श्री नरेंद्र कुमार भाटिया सर के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और वैज्ञानिक डा जय प्रकाश पांडे, श्री हसनसाब नदाफ और डॉ कोमल और सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी केंद्र की इस उपलब्धि में योगदान के लिए धन्यवाद दिया.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!