“मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस”

कोरबा (आई. बी. एन -24) “मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक कल्याण शिक्षण समिति श्री दुष्यंत शर्मा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की उन्नति एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिनीमाता विद्यालय पौधे से विशाल वृक्ष बन चुका है। संरक्षक महोदय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिले गणतंत्र को संरक्षित करने की जवाबदारी प्रत्येक भारतीय की है । सचिव श्री गिरीश शर्मा जी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से संविधान का सम्मान करने की बात कही। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कल्याण शिक्षण समिति के ,कोषाध्यक्ष श्री केशव कुर्रे, समिति के सदस्य श्री गुमान सिंह कंवर श्री रामदास बरेठ तथा काफी संख्या में अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित थे।