Uncategorized
पशु चिकित्सक पर कुत्ते की मौत का आरोप, 35,500 रुपये वसूली का मामला”

कोरबा (आई.बी.एन.-24) कोरबा जिला में एक पशु चिकित्सक पर कुत्ते के ईलाज के नाम पर मोटो कैश और उसके द्वारा किए गए गलत ईलाज के कारण पालतू कुत्ते की जान चली गई।
प्रमोद गुप्ता ने अपने पालतू डॉग (कुत्ते) की गलत इलाज के कारण जान से मार देने की शिकायत की है। उन्होंने पशु डॉक्टर रामचरण साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 16 जनवरी को डॉग के इलाज के लिए 35,500 रुपये लिए और गलत इलाज किया, जिससे डॉग की 23 जनवरी को मौत हो गई।
शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर ने सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद प्राइवेट इलाज किया और पैसे लिए। प्रमोद गुप्ता ने मांग की है कि डॉक्टर के खिलाफ जांच कार्यवाही की जाए।