Uncategorized

कोरबा जिला के कटघोरा हॉस्पिटल में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) 26 जनवरी 2026: कोरबा जिला के कटघोरा हॉस्पिटल में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ रश्मिलता बीएमओ, डॉ शकुंतला भगत, डॉ सपना शिखा चौकी, अंजना कुजूर, महारानी देवी, कौशल्या, संदीप यादव, कुशल सिंह, धर्मपाल कुजूर और कटघोरा सीएचसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई। इस समारोह में संविधान का सम्मान किया गया और 26 जनवरी 1950 को जब हमारा संविधान लागू हुआ और गणतंत्र बनना चालू हुआ, इसका जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ रश्मिलता बीएमओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हमने अपने देश को एक स्वतंत्र और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!