Uncategorized
मोरगा : जंगल में मिला हिरण का बच्चा, ग्रामीण ने किया झुंड से मिलवाया।
संवाददाता : हजरत खान की खास खबर।

कोरबा (आई.बी.एन.-24) जंगल में बकरियों कोने चार गए पवन और उनकी पत्नी बींदामती को एक हिरण का बच्चा मिला। उन्होंने उसे घर में रखवाया और बाद में वन विभाग की मदद से हिरन के झुंड से मिलवाया।
ग्रामीण पवन ने बताया कि वे जंगल में बकरियों को चराने गए थे, तभी उन्हें एक हिरण का बच्चा मिला। उन्होंने उसे घर पर रखा और उसकी देखभाल की। सुबह उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी और हिरण के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया।
हिरण का बच्चा अपने झुंड से मिल गया, जिसे देखकर पवन और उसकी पत्नी बहुत खुश हुए। यह घटना कोरबा और कटघोरा वनमंडल के जंगल में हुई, जो जंगली जीव जंतुओं का बड़ा निवास क्षेत्र है।