छत्तीसगढ़राजनीति

मोरगा : 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत :  घर निर्माण में लापरवाही का आरोप, घर मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

फाइल फोटो…

संवाददाता: हजरत खान

मोरगा (आई.बी.एन -24) बागो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी क्षेत्र में पुराना पुलिस चौकी के सामने गृह निर्माण के दौरान 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में घर मालिक और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है।

मृतक की पहचान रमेश लकड़ा उम्र 25 वर्ष, पिता सुकली लकड़ा, निवासी लखनपुर लोसगी, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।

Oplus_131072

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरगा निवासी अमित कुमार बंसल के घर का निर्माण ठेकेदार द्वारा पुराना पुलिस चौकी के सामने कराया जा रहा था। निर्माण स्थल के काफी नजदीक से 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गुजरा हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान कॉलम का रॉड खड़ा करते समय वह तार के संपर्क में आ गया।

आरोप है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी दौरान काम कर रहे मजदूर रमेश लकड़ा करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को सीधे मोरगा अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घर मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!