
पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) नगर पंचायत पाली में नव-मनोनीत एल्डरमैन (पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह आज सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली द्वारा आमंत्रण जारी कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश क्रमांक GENS-2101/4792/2026-UAD दिनांक 02 जुलाई 2026 के तहत नगर पंचायत पाली में नामांकित एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इन नव-मनोनीत सदस्यों को आज 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे नगर पंचायत पाली के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पाली द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।