क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

महिलाओं ने हर्ष के साथ हरे परिधानों से सुसज्जित होकर मनाया सावनोत्सव।


बिलासपुर (आई.बी.एन -24)बिलासपुर जिला के सिरगिट्टी में महिला समूहों ने सावन उत्सव बड़े उल्लास के साथ सांस्कृतिक रूप से साज सज्जा व हरे भरे परिधानों से सुसज्जित होकर मनाया । इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित कर कार्यक्रम को मनोरंजनमय बनाया गया ।

वैसे तो सावन माह को भगवान शिव का माह कहा जाता हैं जिसे सनातनी बहुत शुभ माह के रूप में मानते है और सावन में भगवान शिव जी का माह होने से पर्व के रूप में मनाया जाता है
इस मौके पर सभी नगर ,ग्रामों और कस्बों में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की तैयारियां भी की जाती है और सभी श्रद्धालु इसे सावन महोत्सव के रूप में मनाते है। महिलाओं के द्वारा इस सावन उत्सव में बड़े उत्साह के साथ सामिल होकर ना ना प्रकार के आयोजनों के जरिए कला का प्रदर्शन किया जा रहा है । और सबसे प्रथम हरे परिधानों में पर्यावरण को हरे भरे रखने का संदेश के साथ साथ महिलाएं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही हैं। इसी कड़ी में सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 10 स्थित महिलाओं ने समूह में होकर बीते दिनांक सावन उत्सव का कार्यक्रम किया जिसमे नित्य प्रतियोगिता, और हाथो में मेहंदी लगाकर सभी एक दूसरे को सावन उत्सव की बधाईयां दी। इस उत्सव के आयोजन में बधाई देते हुए केक काटी गई जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन कर कार्यक्रम की मनोरंजनमय रूपरेखा तैयार की गई और बच्चो को चॉकलेट,टॉफी वितरण किया । साथ ही खेलकूद का भी आयोजन किया गया । और विजेता को पुरस्कृत भी किया गया ।
इन महिला समूहों में गीतिका पांडे,ज्योति मिश्रा, लक्ष्मी यादव,विनीता मेश्राम,पूजा यादव,रंभा मिश्रा,प्रभा मिश्रा ,सरिता यादव,कल्याणी यादव,कामिनी मिश्रा ,रुचि मिश्रा,प्यारी रजक , छाया मिश्रा के अलावा अधिक संख्या में बच्चे और महिलाए उपस्थित रहीं ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!