
कार्य के बारे में जानकारी देने से बच रहे जिम्मेदार अधिकारी।
दिखावे भर का काम करके डकारे जा रहे प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्रो से हजारों रुपए
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत करोड़ों रुपये का कारोबार संचालित हो रहा है जिसमें होने वाले कार्य के मात्र 10% कार्य ही कराये जा रहे हैं
जिस कार्य की पूछ पररख करने पर परियोजना अधिकारी हरदी बाजार एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी पाली प्रतिमा पाण्डेय ने कार्य के बारे मे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कही है उन्होंने बताया की कार्य की मानिटरिंग भी हमारे द्वारा नहीं की जा रही है
हमें नहीं पता कि कार्य के लिए कितने पैसे आए हैं और कौन कार्य कर रहा है।
और ह इतना जरूर पता है की हरदी बाजार एवं पाली परियोजना के अंतर्गत कार्य हो रहा है
बड़ी भ्रष्टाचार की आ रही बू…
जिन परियोजनाओं के सेक्टर अंतर्गत हर केन्द्रो में कार्य हो रहे हैं किंतु जिम्मेदार परियोजना अधिकारियों को कार्य के बारे में खबर ना होना एक आश्चर्य जनक एवं बड़ी भ्रष्टाचार की कार्य को अंजाम देने का मामला प्रतीत हो रहा है
यूं तो देखा जाए तो सत्ता परिवर्तन के बाद जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही राज्य में देखी जा रही है अब देखना यह होगा कि महिला और बाल विकास विभाग के इस करोड़ों के गोलमोल कार्यों के भ्रष्ट आकाओ और सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों तक इनके हाथ कब तक पहुंच पाते हैं
और भ्रष्टाचार पर लगाम कस सकते है।