
रायपुर (आई.बी.एन -24) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आज 27 जुलाई से 10 अगस्त तक पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हर वार्ड में शिविर लगाकर नागरिक समस्याओं जैसे: नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन इत्यदि का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाएगा।
श्री साय ने नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।