क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

विभूति कश्यप (विभु) बने भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के जिला प्रभारी, शीर्ष नेतृत्व ने जताया अहम भरोसा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और कोरबा जिले के पाली नगर निवासी विभूति कश्यप (विभु) को संगठन में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजयुमो संगठन जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी द्वारा की गई है। संगठन द्वारा विभूति कश्यप को यह दायित्व सौंपे जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह है।
विभूति कश्यप महज 2014 से ही राजनीति और जनसेवा में सक्रिय हैं। जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कुशल कार्यक्षमता के कारण वे निरंतर आगे बढ़े हैं। उनके राजनीतिक सफर के प्रमुख पड़ाव इस प्रकार हैं। 2014 से 2016 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर छात्र राजनीति में मजबूत नींव रखी। 2016 में बजरंग दल से जुड़कर वैचारिक रूप से युवाओं को जोड़ने का कार्य किया। 2016 से निरंतर भाजयुमो में मंडल स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन के कार्यों को धरातल पर उतारा। भाजयुमो में जिला सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य, प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी और वर्तमान में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए संगठन के वैचारिक प्रसार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इससे पूर्व सक्ती जिले के जिला सह-प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। राजनीतिक मंच के साथ-साथ विभूति कश्यप का सामाजिक योगदान भी अत्यंत सराहनीय है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री के गरिमामय पद पर आसीन हैं। समाज के युवाओं को एकजुट करने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने में उनकी भूमिका अहम रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!