Uncategorized

डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वैष्णवी कश्यप का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

संवाददाता : अनुज पाठक।

चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) डी.ए.वी. Hराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 12 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ईस्ट विनोद नगर, दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें देश भर से लगभग 10 से 15 हजार बालिकाओं ने सहभागिता की।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना कौशल प्रदर्शित किया। इसी क्रम में 69 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए वैष्णवी कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वैष्णवी कश्यप के माता-पिता, शिव कुमार कश्यप एवं रजनी कश्यप, जो ग्राम पंचायत कसाइपाली के निवासी हैं, अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित हैं। उन्होंने वैष्णवी के खेल प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस सफलता के लिए वे डी.ए.वी. स्कूल, गेवरा के समस्त शिक्षकगण एवं आदरणीय प्राचार्य महोदय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
साथ ही वैष्णवी के नियमित खेल अभ्यास में सहयोग देने वाले कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन की अध्यक्ष रेनू तिवारी मैडम एवं प्रशिक्षकगण का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!