
कोरबा(आई.बी.एन -24)। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे भारत वर्ष में आज आजादी का महापर्व मनाया जा रहा है इसी क्रम से आज सुबह सामूदायिक स्वस्थ्य केंद्र कटघोरा में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामूदायिक स्वस्थ्य केंद्र कटघोरा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बीएमओ मैडम ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की।
आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, नागरिक सामिल हुए ,देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कटघोरा स्वास्थ्य विभाग में इस वर्ष 78 वे स्वतंत्रता दिवस अवसर पर मनाया गया जिसमें मुख्यरूप से शामिल हुए डॉक्टर रंजन तिर्की मैडम (BMO) डॉक्टर एस.आर. सरसो डॉ भगत मैडम, डॉक्टर तिगगा मैडम ,डॉ राजकुमार यादव ,महारानी सिस्टम ,आशा सिस्टम, नीलम जगवानी, श्री सुरेश बाबू ,संदीप यादव सहित आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।