पाली (आई.बी.एन -24) इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पाली के ए बी ई ओ मरकाम सर, डायरेक्टर राकेश मिश्रा, प्रिंसिपल सुरेंद्र पधान,वाइस प्रिंसिपल विनोद शर्मा के साथ सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।
मुख्य अतिथि प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने पूजा किए। पूजा खत्म होते ही उन्होंने अपने हाथों से ध्वजा रोहण किए । बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के लिए कुर्वानी दिए हुए वीरो के बारे में बताए । उनके भाषण के पश्चात स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को संबोधित करते हुए देश केलिए त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी दिए। स्कूल के सभी शिक्षक एक के बाद एक अपनी अपनी भाषण रखे और बच्चे भी अपनी अपनी भाषण दिए । अंत में सांकृतिक कार्यक्रम रखा गया जहां बच्चों ने बड़े धूम धाम से नाच गीत किए।