कोरबा (आई.बी.एन -24) दीपका-गेवरा उप स्वास्थ्य केंद्र ढुरेना में आन बान शान से भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर भारत माता, महात्मा गांधी,डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर व तिरंगा झंडा पूजा अर्चना कर तिरंगा मुख्य अतिथि श्री राजेश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ततपश्चात मुख्य अतिथि ने भारत देश गुलाम था तब हमारे देश की विभिन्न महापुरुषों ने देश के लिए कुर्बानी दिया।कितनों ने जान की आहुति दी।तब जाकर देश को आजादी मिला।आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। ब्लाक समन्वयक रुक्मणी यादव ने देश के वीरो का गाथा सुनाया। सावित्री मानिकपुरी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने देशभक्ति गीत पर नृत्य किया। सी एच ओ तात्या यादव ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उपलब्धि बतलाई,प्रीति यादव ने बतलाई कि उप स्वास्थ्य ढुरेना में प्रसव बहुत सुंदर तरीका से कराया जाता है ग्रामीण एरिया होने के बावजूद यँहा तकनीकी संसाधन उपलब्ध है साथ ही साथ यहां मितानिनों और स्टॉप के साथ बेहतरीन तालमेल है ।संगीता कँवर मितानिन प्रेरक अपने मितानिन टीम के साथ जननी सुरक्षा,टीकाकरण, शिशु मृत्यु, टीवी,कुष्ठ, महिला हिंसा मानसिक रोगी,दस्त,मलेरिया, रोजगार गारंटी आदि का ग्रामीणों को लाभ दिलवाने में सहयोग करते हैं।मितानिनों ने मनमोहक रंगोलियां बनाई थी।महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा कँवर ने देश भक्ति गीत का सुंदर प्रस्तुति दी।
रश्मि कुर्रे आर एच ओ ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किये।इस अवसर पर रुक्मणी यादव ब्लाक समन्वयक, तात्या यादव सी एच ओ, प्रीति यादव सी एच ओ, रश्मि कुर्रे आर एच ओ, रेखा कंवर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,सावित्री मानिकपुरी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,संगीता कँवर प्रेरक,अशोक महंत,गायत्री बाई, रामबाई,अक्ती बाई, बैजंती कँवर, लता बाई, अम्बिका कँवर, सन्तरी बाई, कांता महंत, सविता बिंझवार, अंजू देवी,संगीतकार नारायण कँवर जी सहित आदि ग्रामीण जन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे।