छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला गंगदेई के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे’ बिखेरे देश भक्ति के रंग |

संवाददाता-मंगलम महंत |
हरदीबाजार(आई.बी.एन-24न्युज़)15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत देश में हर्षोल्लास से मनाया गया,वही
कोरबा जिले के ग्राम गंगदेई में स्कूल के नन्हें बच्चे स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने नाच गान सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बढ चढ कर हिस्सा लेकर स्कूल प्रांगण और ग्राम को देशभक्ति गीतों से भक्तिमय किया,यह कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमान महेंद्र कश्यप,सहयोगी शिक्षक रघु कुमार,शशि कैवर्त्य,सरपंच संतोष सिंह,सचिव कंवर जी,एवं ग्राम के सम्माननीय पंचगण,आंगनबाडी कार्यकर्ता,श्रीमान गरुण सिंह,संधन राम यादव के कर कमलों द्वारा ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया |