
विशेष संवाददाता : दीपक महंत की खास रिपोर्ट।
कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24) विकासखंड पाली के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम क्षेत्र देऊर भाठा जो ग्राम पंचायत डोडकी का आश्रित ग्राम है से विद्यालय निर्माण को लेकर खबर के माध्यम से ग्राम देऊरभाठा के आम जनताओं द्वारा प्रशासन से गुहार लगाया है कि उनके ग्राम में वर्तमान में नवीन विद्यालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमे निर्माण एजेंसी अथवा ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता हीन युक्त कमजोर मैटेरियल का उपयोग करके शासकीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है । जिससे आने वाले समय में अनिस्ट घटना हो सकती है इस आशंका को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है



देऊरभाठा के वार्ड पंच और अन्य लोगों और महिलाओं ने बताया कि पूर्व में भी स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्ता हीन बनाया गया था जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और ऊपर के छत से चिपका हुआ सीमेंट पपड़ी बनकर गिर रहा है जिसे बाद में बंद करा दिया गया है क्योंकि कभी भी कोई अनिष्ट घटना स्कूल बच्चो के ऊपर घट सकती थी ।
उन्होंने बताया की पहले के स्कूल भवन का निर्माण भी वर्तमान ठेकेदार /निर्माण एजेंसी ने ही बनाया था जो की अधिक जर्जर हो चुकी है वही गलती नवीन स्कूल भवन निर्माण में दोहराई जा रही है ।
ग्रामीणों और महिलाओं ने कहा कि हम अपने अपने बाल बच्चो को किसी संकट में डालकर स्कूल पढ़ने नही भेज सकते इसलिए बच्चो के हित के लिए हम संबधित आधिकारी के कार्यालय में पुनः गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य को कराए जाने को लेकर शिकायत भी करेंगे । ग्रामीणों ने कहा के शासन प्रशासन ने हमारे बच्चो के भविष्य के लिए स्कूल निर्माण शासकीय राशि से करा रही है कोई अपने घर से पैसे नही लगा रहा है इसलिए भ्रष्टाचार की भेट स्कूल भवन को नहीं चढ़ने देंगे । ग्रामीणों ने गुणवत्ता युक्त कार्य कराए जाने के निर्देश देने के लिए शासन प्रशासन से विनति किए हैं ।