छत्तीसगढ़राजनीति

करतला : ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में शान से फहराया तिरंगा झंडा।

कोरबा (आई.बी.एन -24) भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया।

26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस तारतम्य में ग्राम पंचायत नोनबिर्रा (करतला) में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया साथ ही सलामी ली गई उपस्थित सभी ग्रामीणों को मिठाई वितरण किया गया।

हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति की शपथ ली थी, और इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम में उन्होंने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया था,इस दिन से लगातार हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, ग्राम पंचायत नोनबिर्रा करतला में भी ग्रामीण एवं पत्रकारों के द्वारा झंडा फहराया गया जिसे मुख्य रूप से सतपाल दास जी चंद्रपाल दिवाकर जी परमेश्वर श्रीवास जी धनराज कुर्रे जी हलीम खान जी आसन दास जी प्रदीप कुमार ईश्वर प्रसाद तिवारी चांदराम पटेल जी चंदन दास जी उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!