क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

थम नहीं रहा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक से काम लेने का सिलसिला, स्कूल भवन निर्माण कार्य में काम कर रहे कम उम्र के बाल मजदूर।

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24)ग्राम पंचायत अमली कुंडा के सरपंच एवं जनप्रतिनिधी कम मजदूरी देने के चक्कर में 18 वर्ष से कम आयु के बालक से स्कूल भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करा रहे हैं।

ज्ञात हो कि इन दिनों जिले भर के अलग अलग जगहों के निर्माण कार्यों में निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार वयस्क से कम उम्र के बालकों से मजदूरी का काम लेते हुए जगह जगह दिख रहे हैं । भवन निर्माण कार्यों में आजकल बाल मजदूर के रूप में कार्य कर रहे है। निर्माण एजेंसी बाल श्रम नियमों का खुला उल्लंघन करते दिख रहे है ।
शासन के विभिन्न बाल श्रम कल्याण कारी योजना और नियमों के बावजूद, इन बातों को नजरअंदाज कर निर्माण एजेंसी एवं संविदाकार कम उम्र के बालको से काम ले रहे है।
कार्यवाही के आभाव में इनके हौसले बुलंदी पर है।
इसी कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत अमलीकुंडा में सरपंच एवं जनप्रतिनिधि द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक से भवन निर्माण में मजदूरी कराते देखा गया।सरपंच प्रतिनिधि से पूछने पर उन्होंने यह बात को स्पष्ट मुकर दिया और कहा काम पंचों द्वारा कराया जा रहा है यह बात मेरे जानकारी में नहीं बताया गया । जबकि बालक से पूछने पर उन्होंने वयस्क उम्र अट्ठारह वर्ष
से कम उम्र का होना बताया और 250 रुपए मजदूरी दर पर काम लिया जाना बताया ।
इससे स्पष्ट है की ग्राम पंचायत अमली कुंडा सरपंच और पंचों द्वारा शासकीय भवन निर्माण के कार्यों में नाबालिक से काम करा कर नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे है। अगर संबंधित विभाग और प्रशासन मूक दर्शक बनी रही तो ग्राम के सरपंच और प्रतिनिधियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे और लगातार शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते रहेंगे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!