Uncategorized

बांकी मोंगरा गजरा नाम का खेल मैदान स्थिति अनाथ न•पा•प• सदस्य अश्वनी मिश्रा।

बांकी मोंगरा(आई.बी.एन- 24 न्यूज) कोल इंडिया कंपनी एक महारत्न कंपनी है परन्तु दुर्भाग्यवश उनके गजरा स्थित खेल मैदान अनाथ की स्थिति में है ।

यह मैदान पूरे बाकीमोगरा क्षेत्र का एक मात्र खेल मैदान है जिसमें क्षेत्र में होने वाले छोटे से बड़े सभी टूर्नामेंट खेल इसी मैदान में होते है,,, पर यहां की स्थिति ऐसी है कि यहां न लाइट का व्यवस्था है न ही सफाई न ही किसी भी प्रकार का सुविधा,,,।

आज हमारे क्षेत्र से खेल प्रेमी बच्चे विभिन्न खेलों का जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय तक भाग ले रहे है और चयनित हो रहे है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जिनमें शारीरिक परीक्षा होनी है उन सभी की तैयारी हेतु भी हमारे पास मैदान उन माप दंडों के अनुरूप नहीं है जिस कारण विभिन्न प्रतिभाएं अभ्यास के अभाव में दबे रह जा रहे है ।

नगर पालिका परिषद सदस्य अश्वनी मिश्रा द्वारा बांकी मोगरा गजरा में स्थित खेल मैदान में बाउंड्री वाल व मैदान को खेल के अनुरुप तैयार करने एवं मैदान का सौंदर्यीकरण करने की मांग रखी गई है,,,।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!