Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे नेता और कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

कोरबा (आई.बी.एन 24) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत राजहरिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नींव उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य है। प्रदेश सचिव नवीन सिंह ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा और विधायक प्रत्याशी दिलेश्वरी सिदार ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों और आदिवासियों की सच्ची प्रतिनिधि है। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

सम्मेलन का समापन संगठन को मजबूत करने और जनहित में संघर्ष को तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!