Uncategorized

कटघोरा : 17 फरवरी को कटघोरा में रोजगार क्रांति का शंखनाद, स्वरोजगार, सब्सिडी और ऋण योजनाओं की सीधी जानकारी अब आपके द्वार।

 

कटघोरा (आई.बी.एन -24) युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिनांक 17 फरवरी 2026, प्रातः 11:30 बजे से कटघोरा सांस्कृतिक भवन (मधुबन डेयरी के सामने) एक भव्य रोजगार एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा एवं पीएमएफएमई योजना से जुड़े अधिकारी सीधे जनता से संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, आसान ऋण सुविधा, निःशुल्क प्रशिक्षण तथा स्वयं का उद्योग स्थापित करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट है —
👉 स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े
👉 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण
👉 स्थानीय संसाधनों के आधार पर नए उद्यमों को बढ़ावा

यह कार्यक्रम उन सभी के लिए सुनहरा अवसर है जो अपने सपनों को साकार कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

आयोजक समिति ने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

स्थान: कटघोरा सांस्कृतिक भवन (मधुबन डेयरी के सामने)
दिनांक: 17 फरवरी 2026
समय: प्रातः 11:30 बजे

उक्त आशय कि जानकारी कार्यक्रम के आयोजक रमा साहू ने दी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!