छत्तीसगढ़राजनीति

शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता : विकास शर्मा की रिपोर्ट

जांजगीर / चाम्पा (आई.बी.एन -24)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है
कि प्रार्थिया दिनांक 06.02.24 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुरेश तुरकाने निवासी भिलौनी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया है, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 64/ 24 धारा 376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की मुखबिर सूचना से आरोपी सुरेश तुरकाने को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 21.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नीलमणी कुसुम आरक्षक महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!