क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

शासकीय प्राथमिक शाला अमलीपाली में FLN मेला 2025 का सफल आयोजन।

संवाददाता : ललित कुमार।

अकलतरा (आई.बी.एन -24)अमलीपाली में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में FLN मेला 2025 का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी शिक्षा, साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को बढ़ावा देना था। मेले में सभी पालकों को सादर निमंत्रण दिया गया था, और इसमें 15 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें से हिंदी, गणित, अंग्रेजी और बालवाड़ी के स्टॉल शामिल थे।

मेले की प्रमुख विशेषताएं:

– हिंदी के 6 स्टॉल: बच्चों ने हिंदी भाषा में अपनी रुचि दिखाई।
– गणित के 4 स्टॉल: गणित के माध्यम से बच्चों ने समस्या-समाधान कौशल सीखा।
– अंग्रेजी के 3 स्टॉल  अंग्रेजी भाषा में बच्चों ने अपनी रुचि दिखाई।
– बालवाड़ी के 2 स्टॉल: छोटे बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने का अवसर।

मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी स्टॉलों में गतिविधि की और अपनी अवधारणाओं को क्लियर किया। यह मेला बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव था, जिसमें उन्होंने खेल-खेल में सीखा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!