क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : निरधी में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त, प्रशासन ने की कार्रवाई, अवैध धान के भंडारण, परिवहन, विक्रय पर जिला प्रशासन सख्त।

कोरबा (आई बी एन -24) खरीफ वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। इसी के साथ अवैध धान विक्रय और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में बड़ी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पाली श्री सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा द्वारा अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल (50 कट्टी) धान को मौके पर जब्त किया गया। ग्रामीण द्वारा भंडारित धान के सम्बंध में किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त धान को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में लेते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखा है।

प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!