क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, वरिष्ठ भाजपा नेता रामपुकार पंडित ने किया माल्यार्पण।


दीपका (आई.बी.एन -24) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दीपका नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामपुकार पंडित ने प्रगति नगर, दीपका में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सामाजिक समरसता और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!