
कोरबा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में Vedanta Limited के पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश और चिंता का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के बाद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की आवाज तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) व बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि:
👉 मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए
👉 परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए
👉 घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए
साथ ही उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि:
👉 इस पूरी घटना की दंडाधिकारी (मैजिस्ट्रियल) जांच कराई जाए
👉 हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों एवं अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
👉 दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए
उन्होंने कहा, “हमने जो मांग की है, वह पूरी होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों को हर हाल में न्याय और उचित सहायता मिलनी चाहिए।”
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।