
कोरबा/पाली (आईबीएन 24 न्यूज)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने अंतिम चरण पर है नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव होंने शुरू हो चुके है इसी कड़ी में कोरबा जिले में पाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायतों के चुनाव होने शेष रह गए हैं ।
अब पाली क्षेत्र के जिला , जनपद, सरपंच पंच प्रत्याशियों में जीत हार को लेकर गहमा गहमी भी काफी बढ़ गई है इसके साथ साथ प्रत्याशियों में चुनाव जीतने को लेकर खूब प्रचार प्रसार भी चालू है । लेकिन कुछ प्रत्याशियों के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्य कुशलता और व्यवहार व आचरण को लेकर लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग भी मिल रहा है । जिसमे प्रत्याशियों के जितने के आसार भी काफी हद तक बढ़ गई है जैसे पाली जनपद के अंतर्गत के ग्राम कुटेलामुड़ा निवासी सरपंच प्रत्याशी रामकुमारी कोर्राम
को ग्राम के जनता से पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है जिससे ग्राम पंचायत कुटेलामुडा से चुनाव जितने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है ।
जनता से मिल रहे भरोसा और विश्वास को वे वरदान के समान मानती है और उनका मानना है जनता से मिल रहे सहानुभूति के कारण ही वह चुनाव मैदान में उतरी है । उनका परिवार जमीनी स्तर पर भी लोगों से अच्छी मेल मिलाप रखता है और जनता के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के निराकरण करने में गंभीरता पूर्वक अपना योगदान प्रस्तुत करते रहते हैं। सरपंच प्रत्याशी का कहना है यदि उनको मौका मिला तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञात हो की सरपंच प्रत्याशी राम कुमारी कोर्राम के पति फुलेश्वर सिंह कोर्राम ग्राम पंचायत मदनपुर के पूर्व सरपंच रह चूके है जिसके कारण उन्हें पंचायत के गतिविधियों के बारे में अच्छा अनुभव है । इसके साथ साथ उनके ग्राम कुटेलामुड़ा में जनता से मिल रहे भरपूर जन समर्थन को देखकर उनके चुनाव जीतने की उम्मीद ज्यादा जताई जा रही है ।