
कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी व ग्राम कोराई के बीच सलीहा नदी पर बनी पुल आज रात के तेज बारिश व acb की लापरवाही के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ सलिहा नदी व खोलार नदी पर acb कंपनी के द्वारा खोलार नदी पर अपनी पॉवर प्लांट में जल आपूर्ति करने के लिए बांध का निर्माण कराया गया जिसे आज रात की तेज बारिश में भी बांध का गेट नहीं खोला गया जिसके कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया
ग्रामीण गावेंद्र यादव ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने पर सिर्फ और सिर्फ एसीबी पॉवर प्लांट की लापरवाही के कारण आज ग्राम देवरी व ग्राम कोराई का आवागमन बाधित हुआ
ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि शिवलाल कंवर ने कहा कि एसीबी पॉवर प्लांट को तत्काल सलिहा नदी पर नवीन पुल निर्माण करवाया जाए
ग्राम पंचायत देवरी के भूतपूर्व जनपद भुवन पाल कंवर ने कहा की ग्राम देवरी व ग्राम कोराई एसीबी पॉवर प्लांट की गोद ग्राम हैं एसीबी पॉवर प्लांट को ग्राम पंचायत देवरी की विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए लेकीन ग्राम पंचायत देवरी को एसीबी पॉवर प्लांट के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सहयोग नहीं किया जाता हैं
ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच मालती कंवर ने एसीबी पॉवर प्लांट चाकाबूड़ा को पत्र लिखा हैं जिस पत्र में सलिहा नदी पर नवीन जल्द ही पुल निर्माण कराने के लिए कहा हैं ताकि ग्राम देवरी व ग्राम कोराई के बिच आवागमन पुनः सुचारू रूप से हो सके।
ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीणों ने एसीबी पॉवर प्लांट चाकाबूड़ा को नवीन पुल निर्माण के लिए पत्र लिखने पर सरपंच मालती कंवर को आभार व्यक्त किया