
सड़को में डबरा देखा जाता था लेकिन नेवसा के नवनिर्मित आँगन बाड़ी भवन में डबरा देखा जा सकता है।
पाली (आई.बी.एन -24) पाली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा के आंगनवाड़ी केंद्र बिछिपारा छत में पानी भरा हुआ है ग्राम पंचायत के सरपंच धरम सिंह कंवर द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया है जो जांच का विषय है।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत नेवसा के सरपंच धरम सिंह द्वारा आंगनवाड़ी भवन बनाया गया है जो बिल्कुल ही गुणवता विहीन है गुणवत्ता विहीन होने के कारण कभी भी भवन का छत गिर सकता है.भवन के पीछे हिस्से पर भी दरार स्पष्ट देखा जा सकता है जिसे लीपापोती किया गया है. सबसे बड़ा सवाल इंजिनियर साहब को छत में पानी भरा डबरा दिखाई नहीं दे रहा है या कमीशन ले कर भवन का राशि जारी कर दिया गया है.खराब भवनो को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उतदघाटन करवाकर बचे खुचे कमियों को बड़े जनप्रतिनियों से दबाव डलवा कर अपना उल्लू सीधा करते है.